{"_id":"663fedba719bd35ffe05b5d4","slug":"construction-work-stopped-at-the-station-for-20-days-passengers-worried-sambhal-news-c-204-1-chn1001-110040-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्टेशन पर 20 दिन से रुका निर्माण कार्य, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्टेशन पर 20 दिन से रुका निर्माण कार्य, यात्री परेशान
Sun, 12 May 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चंदौसी स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य पिछले 20 दिन से रुका है। प्लेटफार्म नंबर एक नीचे होने व पत्थर पड़े होने से हादसों का खतरा रहता है। प्लेटफार्म उच्चीकरण, शौचालय निर्माण, स्वचालित सीढी के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिए हैं। डीआरएम के आदेश के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कायाकल्प होना है। इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जिससे स्टेशन पर संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान के रिटेल स्टॉल, यात्रियों के लिए बैठने के लिए लॉज, 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी, जल निकासी की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण आदि शामिल है। स्टेशन पर दिसंबर 2023 से काम शुरू हो गया था। प्लेटफार्म एक को ऊंचा करने के लिए खोद दिया था। अब तक उस पर पत्थर पड़े हैं। पांच माह का समय हो गया है। समतल न होने से यात्रियों को ट्रेन पर उतरते चढ़ते समय गिरने का डर बना रहता है। वही प्लेटफार्म एक पर स्वचालित सीढ़ी बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया है। आधार बनाने के लिए उसमें सरिया बिछा कर छोड़ दी गई है। इसके अलावा प्रतीक्षालय, शौचालय का काम शुरू कर बंद कर दिया है। वह भी अधर में पड़े हैं। शौचालय और वेटिंग रूम के निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी चल रही है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन परिसर के अंदर गड्ढ़ा खोदकर उसके चारों तरफ टिन लगाकर काम को लटका दिया गया। डीआरएम ने कई बार स्टेशन के दौरे किए और हर बार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्माण कार्य में ढिलाई न बरतने के सख्त हिदायत दी थी। पर उनकी हिदायत का जिम्मेदार अधिकारियों पर असर दिखाई नहीं दे रहा है। काम अधर में लटका हुआ है।
-- -- -- -