फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Construction work of accessible toilet at railway station hanging in limbo

अधर में लटका रेलवे स्टेशन पर सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Construction work of accessible toilet at railway station hanging in limbo
बहजोई के रेलवे स्टेशन परिसर में अधूरा पड़ा सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। बहजोई रेलवे स्टेशन पर सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य बंद होने से यात्रियों को शौच आदि के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जबकि रेलवे की ओर से यात्रियों को शौच आदि की समस्या से निजात दिलाए जाने की मंशा से रेलवे स्टेशन पर शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

बहजोई रेलवे स्टेशन परिसर में करीब डेढ़ माह पहले दस लाख रुपये से अधिक की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था। पहले तो कुछ समय तक शौचालय का निर्माण कार्य ठीक-ठाक चला। करीब दस दिन से शौचालय का निर्माण कार्य रुका है। इससे यात्रियों को सुलभ शौचालय की सुविधा देने की रेलवे की मंशा को करारा झटका लग रहा है। यह बात दीगर है कि रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन शौचालय के भवन का कार्य तो लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सुलभ शौचालय के दरवाजों पर अभी भी ताले लटके हुए हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक हुकुम राज मीणा का कहना है कि वैसे तो रेलवे की एक संस्था की ओर से स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जानकारी मिली है कि अभी शौचालय परिसर में टाइल्स लगाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते यात्रियों को शौच आदि के लिए शौचालय का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed