फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Constitution maker's birth anniversary celebrated with great pomp

Sambhal News: धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Constitution maker's birth anniversary celebrated with great pomp
डाॅ. आंबेडकर की शोभायात्रा निकालते अनुयायी। - फोटो : डाॅ. आंबेडकर की शोभायात्रा निकालते अनुयायी।
संभल। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प बरसा की गई। यहां शिक्षण संस्थानाें ने प्रभातफेरी निकाली। राजनीतिक पार्टियों ने भी बाबा साहब को याद किया। सभी ने उनके शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सरायतरीन स्थित मोहल्ला शाहजीपुरा धर्मशाला से श्री आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो बाजार गंज, नवादा, पीला खदाना, बहजोड रोड, होते हुए पक्का बाग स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं दूसरी ओर शाहजीपुरा धर्मशाला से अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ, दलित एकता मंच और राष्ट्रीय मजदूर संघ ने शोभायात्रा निकाली, जोकि मोहल्ला शाहजीपुरा, रामलीला मैदान, पुरानी चुंगी, काजी हाउस, पठानों वाली गली, बीडी इंटर कॉलेज, सरायतरीन, बाजार गंज, मंगलपुरा, लाल मस्जिद, चौकी सरायतरीन, पीला खदाना से होती हुई आंबेडकर पहुंची।
विज्ञापन

---------
शिक्षण संस्थानों में याद किए गए भारत रत्न
संभल। एमजीएम कॉलेज में संविधान निर्माता की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्ष डॉ. निरंकार सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार और आदर्श हमें समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को दूर करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान राजेश्वरी त्यागी, डॉ. दिलदार हुसैन, सागर सिंह, संदीप कुमार आदि रहे। वहीं एमजीएम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्रभात फेरी निकाली, जो महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बहजोई मार्ग आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान आकांक्षा सिंह, मुस्कान, फातिमा, रिया, आमिर, बिलाल, आदि रहे। वहीं सिरसी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति ने बाबा साहब की जयंती मनाई। समिति ने समाजसेविका राजेश्वरी त्यागी को सम्मानित किया। अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, कुसुम, चिंकी दिवाकर, रूबी आदि रही। हिंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी प्रभातफेरी निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकाली गई धम्म करवा
गवां। गांव हरदासपुर से डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य धम्म करवा (शोभायात्रा) निकाली गई। जिसकी शुरुआत पूर्व विधायक अजीत कुमार ने की। करवा हरदासपुर से शुरू होकर केसरपुर, गवां, मोलनपुर डांडा से होते हुए हरदासपुर में सिद्धार्थ भवन पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान राजकुमार सिद्धार्थ, तेजपाल सिंह, दिलीप सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि रहे। संवाद

--------
राजनीतिक दलों ने मनाई जयंती
संभल। जिले में राजनीतिक दलों ने संविधान निर्माता को याद किया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने गांव भारतल सिरसी में अपने आवास पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा डॉ. आंबेडकर के सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को सभी अपने जीवन में अपनाएं। क्योंकि इसी मंत्र के साथ उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया था। इस दौरान बाकेश्वर भारती, बहोरन सिंह, अतवीर जाटव, अनिल सैनी, संजीव जाटव, मास्टर हरचरण सिंह, गुरु परसाद, परम सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने अपने आवास मोहम्मदपुर टांडा में भारत रत्न को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, मंजू चौधरी आदि रहे। मढ़न में प्रदेश उपाध्यक्ष (एमएलसी) सत्यपाल सिंह सैनी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री आकिल उर रहमान खान ने गांव बेला की मिलक में आयोजित गोष्ठी में संबोधित किया। इस दौरान हाजी शौकीन, विजय विक्रम, नाजिर खान रहे।
सरायतरीन में पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां की अगुवाई में सपाइयों ने बाबा साहब की जयंती मनाई। हयातनगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री हाजी अंसार खान के आवास पर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सय्यद शान अली, गुलजार अंसारी, वासिब पाशा आदि रहे।

------
बाबा साहब के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान
सरायतरीन। पवांसा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इंचार्ज अध्यापक बबीता सिंह ने बच्चों को बाबा साहब के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अवध प्रताप सिंह, प्रेरणा लाटियान, सरिता चौहान, प्रियंका सिंह आदि रहे। वहीं पवांसा ब्लॉक में एडीओ पंचायत अशोक कुमार त्यागी और ब्लॉक प्रमुख पति हृदेश यादव ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद


----------
सौंधन की मिलक में निकाली शोभायात्रा
सौंधन। गांव सौंधन की मिलक में डॉ. आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू ने की। उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विरलेश यादव, प्रेम सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, सोनू यादव आदि रहे। दूसरी ओर, गांव रहटोल में सोमवार को राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। कई गांवों से होकर यह गुजरी। इस दौरान गौरव सिंह, आशु राज, राजा बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed