{"_id":"574207d44f1c1bb215690f1e","slug":"constable-die-by-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर गए सिपाही को हार्टअटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर गए सिपाही को हार्टअटैक, मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 23 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फाेटाे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा में ड्यूटी करने जा रहे जीआरपी के सिपाही नरौली निवासी महीपाल (55) की बरेली रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। परिजन मौत का कारण हार्टअटैक बता रहे हैं। रविवार को सिपाही का शव चंदौसी के अशोक नगर में पहुंचा। जीआरपी की गारद ने सलामी दी। नरौली के मूल निवासी महीपाल पुत्र भूरे लाल जीआरपी मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। वर्तमान में महीपाल का परिवार अशोकनगर में रहता है।
शनिवार को महीपाल मुजफ्फर नगर से बरेली के लिए ड्यूटी करने के लिए रवाना हुए। बदायूं में सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में महीपाल की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार को ड्यूटी करने बदायूं जाने के लिए ट्रेन से बरेली पहुंचे। महीपाल के बेटे अशोक कुमार ने बताया बरेली रेलवे स्टेशन पर पापा के सीने में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ गई।
शनिवार को देर रात करीब दो बजे थाना बनियाठेर के थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने परिजनों को सूचना दी। परिजन बरेली पहुंचे। रविवार को दोपहर 12 बजे शव चंदौसी लाया गया। जीआरपी की गारद ने सिपाही को सलामी दी। परिजनों ने गमगीन माहौल में महीलाल के शव का दाहसंस्कार किया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।