फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   constabel beaten by young man

सीओ कार्यालय के नजदीक कांस्टेबिल को सरेराह पीटा

Sat, 04 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 04 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
constabel beaten by young man
चंदौसी में बहजोई तिराहे पर रुपये छीन कर भागते युवक के साथ खुद को पुलिस कर्मी बताने वाला युवक - फोटो : amar ujala
 सीओ आफिस और तिराहे पर तैनात पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर मामूली कहासुनी के बाद सादा वेश में कांस्टेबिल को बुरी तरह लातों घूसों से पीटा गया। घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई है। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल बेसुध हाइवे पर पड़ा रहा।
विज्ञापन


भीड़ लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबिल को कोतवाली लाया गया। शाम को कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस लाइन बहजोई में तैनात कांस्टेबिल टीकम सिंह राना अपने साथी बहजोई निवासी सनी सिंह के साथ चंदौसी काम से आए थे। मालगोदाम रोड की ओर से बहजोई तिराहे के लिए टीकम सिंह ई-रिक्शा से आ रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में ट्रैक्टर चालक से साइड लेने के चलते विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद निपटा दिया। कांस्टेबिल टीकम सिंह सीओ आफिस के निकट तिराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। इतनी ही देर में कुछ युवकों ने कांस्टेबिल टीकम सिंह पर हमला कर दिया। लातों घूसों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकम सिंह हाइवे पर बेसुध होकर गिर गए। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। चंद कदमों की दूरी पर तैनात पुलिस पिकेट भी घटना के बाद पहुंची। पुलिस कांस्टेबिल टीकम सिंह को लेकर कोतवाली आई। दूसरे पक्ष के बिसौली के कल्ला वाले निवासी सूरजपाल पुत्र बदन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर टीकम सिंह पर 3800 रुपये छीनने का आरोप लगाया।

नशे में होने का भी आरोप लगाया। बाद में उन्होंने कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके रुपये मिल गए हैं। अब वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला निपट गया।


वरिष्ठ उप निरीक्षक शमशाद अली ने बताया कि मामूली विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed