फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congressmen took out padyatra against inflation and unemployment

कांग्रेसियों ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पदयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out padyatra against inflation and unemployment
कांग्रेसियों ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

संभल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव पदयात्रा निकाली। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में पद यात्रा चंदौसी चौराहे से होते हुए यशोदा चौराहा चरन सिंह पार्क, चौधरी सराय चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के नारे लगाते हुए स्मरण किया और रघुपति राघव राजाराम, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम के गीतों के साथ अमर शहीदों को याद किया। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, अमित कुमार उठवाल, शिव किशोर गौतम, अशरफ अंसारी, वरीद वारसी, अशरफ अली सैफी, आरिफ खान तनवीर, हिलाल अख्तर, सलमान तुर्की, सुभानी, मोहम्मद अंसार, डॉ. सलाउद्दीन, पवन गिरी, अकील अहमद, इस्तेखार कुरैशी, मोहम्मद मुबीन, हाजी मुमताज, मोहम्मद रफी, मोहम्मद हसन, दिनेश, सरफराज, राहतजान, तबबन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed