{"_id":"6609b88572f82c523b092e84","slug":"congressmen-protested-against-freezing-accounts-in-banks-submitted-memorandum-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-109190-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बैंक में फ्रीज खातों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बैंक में फ्रीज खातों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन
Mon, 01 Apr 2024 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बैंक में कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्रा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। एक बार फिर आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला है, जबकि पहले ही आईटी विभाग ने जबरन बैंक खाते से 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। अब स्पष्ट रूप से अवैध और लोकतांत्रिक कार्रवाई में आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी से हजारों करोड़ रुपये के स्पष्ट रूप से अवैध आयकर वसूली संबंधी 8 साल के आयकर रिटर्न आदेश को फिर से पूर्व नियोजित योजना के तहत खोल दिया है, जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर हमला है। कांग्रेस की मांग है कि आदर्श आचार संहिता और लोकसभा चुनाव के बीच इस प्रकार के गंभीर हमले और पार्टी पर जबरन आयकर आतंक थोपे जाने की प्रक्रिया पर ध्यान देते हुए तुरंत रोक लगाई जाए। इस दौरान शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, अमित कुमार, वीर सिंह सागर, डॉ.सलाहुद्दीन, सुबहानी, मोअज्जम हुसैन आदि रहे।