फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congressmen met the families of two deceased in Sambhal

Sambhal News: संभल में दो मृतकों के परिजनों से मिले कांग्रेसी

Wed, 04 Dec 2024 01:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 04 Dec 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Congressmen met the families of two deceased in Sambhal
संभल में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करते कांग्रेसी नेता। स्रोत: परिजन - फोटो : संभल
संभल। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और यूपी के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर संभल पहुंच गए और बवाल में जान गंवाने वाले बिलाल व रोमान के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों की फोन पर प्रियंका गांधी से भी बात कराई। जब तक पुलिस सक्रिय हुई, तक तक दोनों नेता लौट गए। जिस वजह से अन्य तीन परिवारों से मुलाकात नहीं कर सके।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और यूपी के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी बवाल में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने सरायतरीन निवासी बिलाल के पिता हनीफ से मुलाकात कर फोन पर प्रियंका गांधी से बात कराई। प्रियंका गांधी ने हनीफ से कहा कि वह और उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके बाद उन्होंने हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों से प्रियंका गांधी की बात कराई। कांग्रेसी नेताओं ने बिलाल और रोमान के परिजनों से कहा है कि राहुल गांधी जल्द ही उनसे मिलने के लिए आएंगे। पुलिस के सक्रिय होने के पहले दोनों नेता संभल से चले गए। जिस वजह से वह अन्य तीन मृतकों के परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed