फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congressmen demonstrated against the central government due to rising inflation

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against the central government due to rising inflation
बढ़ती महंगाई को लेकर मुंसिफी के नजदीक कांग्रेसियों ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही रसोई गैस सिलिंडर पर फूल माला चढ़ाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रविवार को मंहगाई को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अशरफ अली सैफी ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें सौ को पार कर गई हैं। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है और केंद्र सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पेट्रोलियम पदार्थो के दामों पर अंकुश नहीं लग जाता है। कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई के साथ चुनावी नतीजों के बाद भाजपा सरकार का आए दिन पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी करने के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक सरकार तेल का खेल बंद नहीं कर देती। कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। कोरोना काल के दौरान कारोबार पर असर पड़ा था और लोगों को नौकरी तक गंवानी पड़ी थी। कर्ज के बोझ तले पहले ही आम आदमी दबा हुआ है और ऐसे में सरकार की मनमानी चल रही है। महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed