फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congressmen demonstrated against inflation and unemployment, submitted memorandum

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation and unemployment, submitted memorandum
महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संभल। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शुक्रवार को मोहल्ला आलम सराय में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। अतार्किक ढंग से जीएसटी लागू कर दी गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर शुक्रवार को जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अतार्किक ढंग से लागू जीएसटी और अग्निपथ योजना आदि को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी मोहल्ला आलम सराय में एकत्र हुए। कांग्रेसी तहसील पहुंचकर विरोध करने के साथ गिरफ्तारी देना चाहते थे, इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो पुलिस आलम सराय पहुंच गई और वहां कुछ कांग्रेसियों को नजरबंद कर लिया। कांग्रेसियों ने आलम सराय में ही विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाली के पुलिस इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, दालें, आटा चावल आदि की महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है। बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। अग्निपथ योजना को लाकर सरकार ने लंबे समय से चली आ रही परंपरा को खत्म कर दिया है। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, अमित कुमार, जीतपाल, वरीद वारसी, आरिफ खां, वाहिद, सलमान तुर्की, सुबहानी, अंसार, अख्तर कस्सार, नजारूल हसन, अभिषेक कुमार, अकील अहमद, मोहम्मद शाईन, मोहम्मद हसन, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, वाहिद, तब्बन खां, वासुदेव, मोहम्मद रफी, शीशपाल, इफ्तेखार कुरैशी, सरफराज सैफी, फिरासत हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में की नारेबाजी
बहजोई। रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल पर महंगाई समेत दूसरे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस कांग्रेसियों को बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई। दो घंटे बाद उनको छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर के बड़ा मैदान के पास एकत्र हुए। इसके बाद दोपहर एक बजे करीब पैदल मार्च कर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कलक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर पहुंच गए।

कोतवाली पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में लेते हुए बस में बैठाकर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में ले गई। दोपहर दो बजे करीब पुलिस ने कांग्रेसियों को छोड़ दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि 44 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया था। बाद में कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाकर दोपहर दो बजे करीब छोड़ दिया गया। इस बीच साबिर, विनोद साथी, सुधीर गुप्ता, कैलाश राणा, सोनू शर्मा, मरगूब आलम व कल्पना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed