फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   congressmen closed the shopes

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बंद कराए व्यापारिक प्रतिष्ठान

Tue, 11 Sep 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 11 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
congressmen closed the shopes
बबराला में भारत बंद के दौरान बैलगाड़ी पर सिलेंडर रखकर पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी. - फोटो : amar ujala

संभल। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया जिसे विपक्षी दलों ने समर्थन दिया ता। इसके तहत जगह-जगह बाजार बंद रहे। प्रदर्शन के दौरान भी संभल जिले में अधिकतर बाजार खुले रहे। बंद का मामूली असर था। बंद के समर्थन में विपक्षी दलों की एकजुटता भी नजर नहीं आई। कांग्रेसी अकेले ही सड़कों पर बंद कराते घूम रहे थे जबकि सपाइयों ने संभल, चंदौसी, गुन्नौर स्थित तहसील मुख्यालयों में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। बसपाइयों की सक्रियता कहीं पर भी सामने नहीं आई। 

विज्ञापन

स्कूल- कालेज और पेट्रोल पंप खुले रहे।  बहजोई में घोड़ा-बुग्गी में बाइक रखकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया पर बाजार रोजाना की तरह ही खुले। संभल में सोमवार को साप्ताहिक बंदी का दिन था। इसके बाद भी बाजार खुला था। फिर भी जो व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले थे उन्हें बंद कराने प्रयास कांग्रेसियों ने किया। कांग्रेसी बंद का आह्वान करते जहां पहुंचे वहां पर उन्हें देखकर दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किए और फिर उनके जाते ही फिर से खोल लिए। संभल में कांग्रेसी सुबह से ही सक्रिय थे। सुबह आठ बजे ही पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए थे लेकिन पंप उतनी ही देर बंद हुए जितनी देर कांग्रेसी पंप परिसर में थे। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी अपनी टीम के साथ बंद के लिए बाजार में घूमी। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने भी अपने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था बनाकर व्यापारियों से बंद का आह्वान किया। इस मौके पर शिवकिशोर गौतम, अमित उठवाल, विजय शर्मा, हाजी अशरफ अंसारी, शोभना सेमुअल, सुमन त्यागी, शानू खान आदि साथ रहे।         
विज्ञापन


जिले में रही सतर्कता   
पुलिस प्रशासन नजर बनाए था। एसडीएम और सीओ खुद भ्रमण पर थे। जिले के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी संभल, चंदौसी, बहजोई का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान कोई जोर जबरदस्ती न हो। इस
विज्ञापन
विज्ञापन

के लिए वह भ्रमण पर रहे। बंद का मामूली असर था। विरोध प्रदर्शन के कई आयोजन हुए हैं लेकिन सभी शांतिपूर्ण रहे।        

कांग्रेसियों की बंद रहीं दुकानें       
संभल। बंद के आह्वान के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में हालात सामान्य रहे। संभल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भ्रमण करके व्यापारियों से अपना कारोबार बंद रखने की अपील की। मगर अधिकतर व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों की एक न सुनी और अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रखे। हालांकि कुछ जगहों पर बंद का आंशिक असर दिखाई दिया। यहां सिर्फ कांग्रेस समर्थक कुछ कारोबारियों ने अपना व्यापार बंद रखा। उन्होंने पार्टी के आह्वान पर एकजुटता दिखाई। भारत बंद के मद्देनजर नगरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed