फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Congress councilors accused of neglecting their areas

Sambhal News: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया अपने क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Congress councilors accused of neglecting their areas
मुरादाबाद। नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्र की उपेक्षा हो रही है। इस मामले में कांग्रेस 20 जून को शहर की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन

गंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने मेयर पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ दलगत भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों की नगर निगम में उपेक्षा हो रही है। स्मार्ट सिटी में विधानसभा 27 के 22 वार्ड में स्मार्ट सिटी की कोई योजना लागू नहीं है।
विज्ञापन

महानगर की आधी आबादी स्मार्ट सिटी से महरूम है। मेयर और अधिकारियों की गुटबंदी से नगर निगम नरक निगम बन रहा है। नगर निगम में मेयर और अधिकारियों का अलग-अलग ग्रुप स्थापित है। बैठक में तय किया कि कांग्रेस नेताओं ने ब्लॉक स्तर, नगर पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर पार्टी के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। इलेक्ट्रिक बस नगरसेवा मूंढापांडे तक करने की आवाज उठाई जाएगी। कपूर कंपनी पुल डबल फाटक पुल के कारण पब्लिक को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं के लिए जिला कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद 20 जून 2023 को प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेगी। समस्याओं की मॉनिटरिंग के साथ निस्तारण की मांग की जाएगी। बैठक में अनूप दुबे गयूर अंसारी, अफजल साबरी, आमिर, नाजिम मोहम्मद, जुनेद, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, श्याम सरन एडवोकेट, आजाद इस्तेखार आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed