फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Condition of contract worker deteriorated in residential school, death

आवासीय विद्यालय में सविंदा कर्मी की हालत बिगड़ी, मौत हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Condition of contract worker deteriorated in residential school, death
संभल। सिहावली खरसफा स्थित आवासीय विद्यालय के संविदा कर्मी की अचानक तबीयत खराब हो गई। आननफानन संविदा कर्मी को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। संभल में निजी अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कैला देवी थानाक्षेत्र के गांव सिहावली खरसफा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय है। इसमें गांव रुदायन के निवासी सत्यपाल (45) पुत्र रामदास संविदा कर्मी थे। वे विद्यालय में साफ-सफाई और रसोई का काम देखते थे। वे मंगलवार सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। मौजूद स्टाफ के लोग सौंधन के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर संभल रेफर कर दिया। वहां निजी चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आर्थिक सहायता करने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संविदा कर्मी की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक की पत्नी को राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतक के बच्चों की यदि उम्र 18 वर्ष से कम हुई तो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से अच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed