फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Compensation will be given to the families of two people who lost their lives during the storm.

Sambhal News: आंधी के दौरान जान गंवाने वाले दो लोगों के परिवार को मिलेगा मुआवजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be given to the families of two people who lost their lives during the storm.
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में बुधवार की सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान मौत का शिकार हुए भगवान सिंह (32) और नेमवती (32) के परिवार को प्राकृतिक आपदा जनहानि के चलते मुआवजा दिया जाएगा। दोनों मृतकों को चार-चार लाख रुपये दिए जाने हैं। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मालूम हो 24 घंटे में यह प्रक्रिया को पूरा कराना होता है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव हरफरी निवासी नेमवती गांव गंगहेटा में स्थित अपने मायके आई हुई थीं। बुधवार की सुबह आंधी चली तो वह पशुशाला से घर में जा रही थीं। इसी दौरान उन पर बिजली का खंभा गिर गया। उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला के पति की पहले मौत हो चुकी है। तीन बच्चे हैं। वहीं, दूसरी ओर इसी गांव के निवासी भगवान सिंह घर के बाहर बनी झोपड़ी को आंधी में पकड़े खड़े थे। अचानक दीवार गिर गई। दबने से उनकी जान चली गई। वह अपने पीछे पत्नी पूजा और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद ही नायब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रक्रिया पूरी हो गई है। पीड़ित परिवार को शुक्रवार को मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed