फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Communicable Disease Dastak campaign on paper, waterlogging is also a problem on ground in 48 villages

Sambhal News: कागजों में संचारी रोग दस्तक अभियान, धरातल पर 48 गांवों में जलभराव भी समस्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Dastak campaign on paper, waterlogging is also a problem on ground in 48 villages
सरायतरीन। बहजोई और पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के 48 गांवों में कीचड़ के साथ गंदगी फैली हुई है। जलभराव की भी समस्या बनी हुई है। यह स्थिति तब है जब एक से तीस अप्रैल तक संचारी रोग दस्तक अभियान चल रहा है और जिला स्तर से ही साफ-सफाई के लिए माइक्रो प्लान बना हुआ है।
विज्ञापन

आदेश हैं कि दस-दस सफाई कर्मियों का समूह गांव में जाएगा और विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। लेकिन इसे लेकर अधिकारी भी सजग नहीं है। यही वजह है कि स्थिति जस की तस बनी हुई है। संचारी रोग अभियान एक अप्रैल से शुरू हुआ, जिसे बृहस्पतिवार को 11 दिन बीत गए। धरातल पर सफाई कार्य शुरू न होने से लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पवांसा के 27 गांवों में जलभराव और गंदगी
अतरासी, धुरैटा, चिरौली भगवंतपुर, शेरपुर, चपतियों की मढ़ैया, अख्त्यारपुर चौबे, लहरा कमंगर, पवांसा, नगला खाकम, मल्लाह मुस्तफाबाद, बिचपुरी, निबौरा, खिरनी मोहिउद्दीनपुर, छछैरा, ऐंजरा, करेली, नगलिया बल्लू, गौहत, लखनपुर, मोहम्मदपुर सौंधन, सिहावली, चाचूनागल की मढ़ैया, कैलमुंडी, असलमपुर, बंजरपुरी, मिलक सैंजना, विक्रमपुर ताहरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहजोई ब्लॉक के 21 गांव में जलभराव है और कीचड़ फैली हुई है। गांव बरखेड़ा सोनक, बल्लमपुर, नाचनी, बबनपुरी कलां, चकरपुर मेमरी, चंदनकटी मौजा, किरारी, अहमदनगर पस्तोरा, श्योराजपुर की मढ़ैया, शंकरपुर, चंदनकटी चूहा, परतापुर, घासीपुर, चाटन, सीकरी, बड़ैरिया, कुंवरपुर, भगवंतपुर, बहरौली, ताहरपुर, अर्जुनपुर खुर्द और श्योराजपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed