{"_id":"67d9bc617f729a1ece081f05","slug":"committee-formed-to-investigate-the-case-of-illegal-construction-in-mps-residence-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120401-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद के आवास में अवैध निर्माण के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद के आवास में अवैध निर्माण के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में एसडीएम ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई को शामिल किया है। दोनों जेई तीन दिन में नवनिर्माण की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेंगे। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो अवैध निर्माण मामले में तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। कई बार सांसद के अधिवक्ता के आग्रह पर समय भी बढ़ाया गया है। इसके बाद भी नतीजा साफ नहीं हुआ। इसी क्रम में दो जेई से नवनिर्माण की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से सांसद को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि सांसद के आवास में बिना अनुमति निर्माण किया गया है। नक्शा भी पास नहीं कराया गया। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। निर्माण को लेकर कोई साक्ष्य भी सांसद के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत नहीं किया। बल्कि जवाब दाखिल करने के दौरान कहा था कि जिस निर्माण को नवनिर्माण बताया जा रहा है वह काफी पुराना है। साथ ही जिस हिस्से पर वह निर्माण है वह सांसद के नाम दर्ज नहीं है। वह हिस्सा उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के नाम पालिका में दर्ज है।
विज्ञापन
बिजली चोरी में लगे जुर्माने के मामले में सुनवाई लंबित
सांसद के दीपा सराय स्थित मकान में पकड़ी गई बिजली चोरी मामले में 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। बिजली विभाग में इस मामले की सुनवाई चल रही है। लेकिन अभी तक यह सुनवाई लंबित है। 7 मार्च को साक्ष्य दिए जाने के लिए समय दिया गया था लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।