फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Commercial tax department's SIB team raids on trader's firm in Sambhal

संभल में व्यापारी मेंथा फर्म पर वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax department's SIB team raids on trader's firm in Sambhal
संभल। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने संभल में एक व्यापारी की मेंथा फर्म पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान अभिलेखों को चेक किया। इनके जीएसटी रिटर्न में अनियमितताएं पाए जाने का शक है। कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद होगी। फिलहाल व्यापारी को अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला बाजार गंज स्थित सारंग कैमिकल्स फर्म पर दोपहर ढ़ाई बजे के करीब वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने डिप्टी कमिश्नर एसआईबी रेंज ए के नेेतृत्व में छापेमारी की। जिस फर्म में एसआईबी ने छापेमारी की है।
विज्ञापन

वहां मेंथा से ऑयल से मेन्थॉल बनाया जाता है। वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि फर्म की ओर से जो जीएसटी रिटर्न दाखिल किया जा रहा है। उसमें अनियमितताएं हैं। फर्म की ओर से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के लिए क्लेम किया गया है वह संदिग्ध है। ऐसी जानकारी मिलने पर फर्म पर छापेमारी की गई है। इस दौरान दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। नोटिस भेजकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। जांच में तथ्यों का विश्लेषण किया जाएगा। उसके आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एडिशनल कमिश्नर ने फर्म में एग्रीकल्चर मशीनरी बनने की जानकारी से इनकार किया है। जबकि मौके पर कई ऐसे उपकरण पड़े थे जिन्हें देखकर लग रहा था कि इस फर्म में एग्रीकल्चर मशीनरी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed