फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Come on the support of the hare, your servant calls...come

Sambhal News: हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे...आजा

Sun, 17 Mar 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Come on the support of the hare, your servant calls...come
चंदौसी (संभल)। श्री श्याम प्रेमी परिवार की ओर से पंचम विशाल संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सीता रोड स्थित गंगा महारानी धर्मशाला पर किया गया। जिसमें बाहर से आए गायकों ने बाबा खाटू श्याम के सुंदर सुंदर भजनों को गाया। भजनों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। कार्यक्रम में भजन सम्राट प्रशांत सूर्यवंशी ने हारा हूं बाबा बस तुझपे भरोसा है जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है और रामकुमार लक्खा ने जिस घर का छोटा बच्चा भी श्री श्याम की माला जपता है वहा श्याम का पहरा होती है तथा भावना शर्मा ने हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों के दौरान इत्र वर्षा और फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस मौके पर संस्थापक युवराज गुप्ता, अमित मित्तल, सनी सहगल, आर्यन मित्तल, अमन मदान, मनोज गुप्ता, अनमोल वाष्र्णेय, सेतु रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, बसु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed