फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cold water system collapses in Sambhal

Sambhal News: संभल में ठंडे पानी की व्यवस्था धड़ाम

Thu, 11 Jun 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cold water system collapses in Sambhal
संभल। शहर की जन समस्याएं सपाइयों ने उठाई हैं। इस बाबत पांच सूत्री ज्ञापन जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। बुधवार को सौंपे ज्ञापन मेें बताया कि समस्याओं से शहरवासी त्रस्त हैं और अधिकारी मस्त हैं। जल्द ही सुधार कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि मोहर्रम पर्व निकट हैं। शहर में जुलूसों का दौर शुरु होगा। लेकिन रास्ते जर्जर हैं। गड्ढे बने हुए हैं। पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं है। वाटर कूलर खराब हैं। यदि कहीं सही भी हैं तो उनमें गर्म पानी आ रहा है। स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। सईद अख्तर इसराइली ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी लोगों को चाहिए लेकिन नहीं मिल रहा है। मच्छरों का आतंक बढ़ रहा है। इस दिशा में भी कोई काम नहीं हो रहा है। रास्तों में आवागमन करने के दौरान कुत्ते सिरदर्द बन रहे हैं। वे काटकर लोगों को जख्मी कर रहे हैं। अफसोस कोई समाधान नहीं मिल रहा है। शिकायतों के बावजूद पालिका के अफसर सजग नहीं हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के अधिकारियों से उम्मीद है कि इन समस्याओं से निजात दिलवाई जाए। ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। इस दौरान डॉ.मुस्तफा, इरशाद, सत्तार, अरमान मियां, जाहिद हुसैन, वसीम खां, विकास, वकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed