{"_id":"5dd6df738ebc3e54e1004ee1","slug":"cold-stor-owners-should-give-compensation-of-rotten-potatoes-sambhal-news-mbd330093997","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर में सड़े आलू का मुआवजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर में सड़े आलू का मुआवजा दो
विज्ञापन
संभल के शहीद भगत सिंह पार्क में पंचायत करते भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मुरादाबाद के अंबेडकर पार्क से कमिश्नरी तक 25 नवंबर को मंडल के तमाम किसान पैदल मार्च करेंगे। कमिश्नरी में पंचायत होगी जिसमें कोल्ड स्टोरेज मालिकों से सड़े हुए आलू का मुआवजा मांगा जाएगा। किसानों ने बताया कि मंडल के कई कोल्ड स्टोरेज में आलू सड़ गया। कोल्ड स्टोरेज मालिक मुआवजा देने की बात पीछे छोड़कर उल्टे किसानों से किराया वसूल रहे हैं।
भाकियू इसका मंडल स्तर पर अब विरोध करेगी। किसानों के मुद्दों पर कमिश्नरी के घेराव और पैदल मार्च की तैयारी की गई है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह संभल पहुंचे। शहीद भगत सिंह पार्क में तैयारी और किसानों के मुद्दों के संबंध में गुरुवार को दोपहर पंचायत की। स्थानीय किसानों ने आलू सड़ने के संबंध में कोल्डस्टोरेज मालिकों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
गन्ने का मूल्य तय करने की मांग की। बांदीकुई एक्सप्रेस को धनारी में रोके जाने की वकालत की गई। मध्य गंगा नहर से जुड़े किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। अध्यक्षता अनीस ने की। संचालन दिलशाद ने किया। पंचायत में मंडल महासचिव संजीव गांधी, प्रांतीय प्रवक्ता दीपक शर्मा, अशरफ अली, राजपाल सिंह, अर्जुन सिंह, जयवीर सिंह, सुलेमान, हाजी महबूब और यशपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह झूंडा, हरिओम सिंह आदि ने भाग लिया।