{"_id":"573cc5b74f1c1b1450ac71e6","slug":"colaps-between-two-huts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर सेना भर्ती में आए युवक भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर सेना भर्ती में आए युवक भिड़े, हंगामा
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Thu, 19 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में बरेली जा रहे युवकों में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी की स्थित रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर मामले को शांत कराया। बुलंदशहर के युवकों पर फर्जी प्रमाणपत्रों को लेकर बात बिगड़ी थी। वहीं, पुलिस मामले से इंकार कर रही है। सेना में भर्ती के लिए बरेली में बुधवार को संभल की बारी थी। युवक वनएबी पैसेंजर से रवाना होने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पहले से कुछ युवक वहां बैठे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वे भी बरेली जा रहे थे।
इस दौरान स्थानीय युवकों ने भाषा की पहचान कर उनसे निवास प्रमाण-पत्र दिखाने की बात कही। युवकों ने प्रमाण-पत्र दिखाया, जो संभल के गुन्नौर तहसील से निर्गत किए गए थे। इसके बाद आरोपी युवकों ने इसे फर्जी बताकर कहासुनी शुरू कर दी और प्रमाण-पत्र छीन लिए। इसके बाद उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। इससे मौक पर पअफरातफरी मच गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पीटे गए युवक बुलंदशहर के बताए जा रहे थे। बाद में फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाकर भर्ती में भाग लेने जा रहे पांच युवकों को पकड़ लिया गया।
सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज जयदेव सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लाठियां फटकार कर भीड़ को हटाया किया। वहीं पुलिस ने पक ड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया।