{"_id":"61fc2595991768602c1679aa","slug":"code-of-conduct-violation-report-against-pinky-yadav-sambhal-news-mbd4178733185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकी यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। असमोली विधानसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी पिंकी यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई हयातनगर थाना पुलिस द्वारा की गई है।
हयातनगर थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार के अनुसार गुरुवार की शाम सपा प्रत्याशी पिंकी यादव गांव मुजफ्फरपुर में जनसंपर्क कर रही थीं। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ थी। मास्क भी काफी लोग नहीं लगाए हुए थे। जब वीडियो बनाई तो भीड़ तितर बितर हो गई। कोरोना गाइडलाइन व आचार संहिता के पालन करने की हिदायत दी लेकिन भीड़ ने पालन नहीं किया। दरोगा के अनुसार सपा प्रत्याशी पिंकी यादव ने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसी क्रम में सपा प्रत्याशी पिंकी यादव, गांव मुजफ्फरपुर निवासी अकरम, खुर्शीद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हमें कार्यक्रम में बुलाया गया था। हमने कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया और हम मास्क लगाए हुए थे। समर्थक भी मास्क लगाए हुए थे। अब रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पिंकी यादव, सपा प्रत्याशी, असमोली विधानसभा क्षेत्र