{"_id":"6195535aa03972199937f855","slug":"cockroaches-came-out-in-chowmein-ordered-on-order-chandausi-news-mbd4097904135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्डर पर मगाई चाऊमीन में निकले केकरोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्डर पर मगाई चाऊमीन में निकले केकरोच
विज्ञापन
चंदौसी में चाऊमीन में कॉकरोच निकलने पर रेस्तरां में नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के लाठी बाजार में एप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगवाई चाऊमीन में कॉकरोच निकला। पीड़ित ने दुकान स्वामी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने पहुंच दुकान से नमूने लिए हैं। चाऊमीन को नष्ट करा दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था व टेस्ट कंट्रोल के लिए नोटिस जारी किया है।
चंदौसी के मोहल्ला लाठी बाजार निवासी ऋषभ रस्तोगी ने एप के माध्यम ऑनलाइन ऑर्डर किया और नगर के मुरादाबाद गेट स्थित रेस्तरां से चाऊमीन मंगवाई। कुछ देर में डिलीवरी ब्वाय आर्डर लेकर ऋषभ के घर पहुंचा। जब चाऊमीन खोलकर देखी, तो उसमें कॉकरोच मरे हुए थे। इसके बाद ऋषभ ने चाऊमीन का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही इस मामले में एप और रेस्तरां के खिलाफ पुलिस तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो देख मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. पीके त्रिपाठी अपनी टीम के साथ रेस्तरां टेंप्टेशन पर जा पहुंचे। टीम ने रेस्तरां बन रहे तभी व्यंजनों के नमूने भरे और चाऊमीन को नष्ट कराया।
सीएफएसओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि रेस्तरां पर मिली चाऊमीन को नष्ट करा दिया गया है। उसका नमूूना लेकर जांच को भेजा गया है। साथ ही सफाई व्यवस्था व टेस्ट सर्टिफिकेट को लेकर नोटिस जारी किया गया है।