फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Coaching centers in the district are being operated without standards, administration engaged in investigation

Sambhal News: बिना मानक संचालित हो रहे जिले में कोचिंग सेंटर, जांच में जुटा प्रशासन

Sun, 11 Aug 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers in the district are being operated without standards, administration engaged in investigation
संभल। प्रशासन बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटरों को बंदा करा चुका है। अब एसडीएम के नेतृत्व में टीम बिना मानक संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच में जुटी है। बिना पंजीकरण व बिना मानक संचालित कोचिंग सेंटरों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

संभल और चंदौसी में 200 से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं। इसमें कई ऐसे भी कोचिंग सेंटर हैं जो बेसमेंट में संचालित किए जाते हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने चंदौसी, संभल और गुन्नौर एसडीएम को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। जो कोचिंग सेंटर मानकविहीन होंगे उन्हें बंद कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बेसमेंट में संचालित दो कोचिंग सेंटर चंदौसी में बंद करा दिए गए हैं। अन्य की जांच के लिए कहा गया है। जांच चल रही है जो मानकविहीन होंगे उन्हें बंद कराया जाएगा। मालूम हो दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद से यह जांच की प्रक्रिया चल रही है। बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर को बंद करने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed