फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CMO constituted a three-member team in the case of rape of a girl

Sambhal News: युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय टीम

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
CMO constituted a three-member team in the case of rape of a girl
चंदौसी (संभल)। नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले की जांच के लिए सीएमओ तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जो तीन दिन के भीतर प्रकरण की जांच कर सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीएमओ के चालक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि 2022 में संभल सीएमओ कार्यालय के चालक ब्रह्म सिंह ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए थे। आरोपी ने 17 अगस्त 2022 को उसे सरकारी क्वाटर में बुलाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाद में कार्रवाई के डर से आरोपी ने शादी का वादा कर एक साल तक बहजोई किराये के कमरे पर रखा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादीशुदा होने की बात कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने 10 अक्टूबर 2024 को एसपी कार्यालय में आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने साथ रखने को तैयार हो गया और पीड़िता को मुरादाबाद किराये के मकान में ले गया। जहां उसने तीन माह तक युवती को अपने साथ रखा और दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीड़िता की तबीयत खराब हो गई और वह दो मार्च 2025 में अपने गांव लौट आई। इस बीच आरोपी उसके जेवर और शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर चला गया। जब पीड़िता पांच मार्च को आरोपी के घर गई तो आरोपी ने अपने साथी अर्पित, सर्वेश और राजन ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अब मामले की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. कुलदीप कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल और अपर शोध अधिकारी महेश चंद्र गौतम शामिल होंगे। यह टीम तीन दिन के भीतर मामले की जांच कर सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article