फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cm yogi adityanath will take meeting with officers in sambhal and discuss for development

योगी जी, ध्यान दें तो बदल जाएगी संभल की तस्वीर

Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/चंदौसी।
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल/चंदौसी। Updated Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath will take meeting with officers in sambhal and discuss for development
संभल के बहजोई में कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर तैयारी करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को संभल जिले के बहजोई में आ रहे हैं। जिले भर की निगाहें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर टिकी हुईं हैं। जैसा कि प्रशासन ने बताया है उसके हिसाब से मुख्यमंत्री का दौरा  कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के अधिकारी कानून-व्यवस्था और विकास संबंधी मामलों में आंकड़े  पेश करेंगे पर हकीकत तो जनता ही बता सकेगी। जनता की ओर से जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वे भी कुछ न कुछ मांगें रखेंगे, लेकिन 28 सितंबर 2011 को गठित किए गए मात्र सात वर्ष की उम्र के इस नए जनपद के लिए क्या जरूरी है। किस क्षेत्र में क्या काम होना चाहिए। इसका जायजा अमर उजाला की टीम ने लिया है। कुछ अहम मुद्दे उभर कर सामने आए हैं।    
विज्ञापन

   
संभल जिले को सात वर्ष में अपना मुख्यालय नहीं मिला। विकास खंड मुख्यालय के भवनों में जिला संचालित है। अधिकारियों के पास आवास नहीं हैं। जिला स्तरीय अधिकारी एक-एक कोठरी में बैठ रहे हैं। पुलिस लाइन मंडी के टीन शेड में संचालित है। जबकि संभल के साथ 28 सितंबर 2011 को वजूद में आए शामली जिले में मुख्यालय के साथ सारे कार्यालय बन गए हैं, लेकिन संभल जूझ रहा है। चुनिंदा लोगों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री की नजरें इनायत हो जाएं तो संभल को आधारभूत ढांचा मिल जाएगा और जिले की तस्वीर बदल जाएगी। क्योंकि संभल वह जिला है जहां लोगों के पास हुनर और काबिलियत की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल और सरायतरीन के लोगों को हाथों का बनाया हुआ हस्तशिल्प पूरे संसार में चमकता है। आधारभूत सुविधाओं की कमी अखरती है। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय बनाने के लिए जमीन खरीदने के लिए 70 करोड़ रुपये आवंटित करा दें और फिर विभागों  के कार्यालय बनाने के लिए बजट जारी हो जाए तो यह जनपद विकास के मामले में रफ्तार पकड़ेगा और कानून-व्यवस्था में भी सुधार नजर आएगा।           
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed