फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM Yogi adityanath said SP makes face of Taliban supporter women were not safe earlier now rule of law

संभल में बोले सीएम योगी: तालिबान समर्थक को अपना चेहरा बनाती है सपा, पहले सुरक्षित नहीं थीं महिलाएं, अब कानून का राज

Tue, 21 Sep 2021 10:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 21 Sep 2021 10:03 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। महिलाओं व बेटियों के लिए उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath said SP makes face of Taliban supporter women were not safe earlier now rule of law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के लिए सात जिलों के दौरे पर निकले हैं, जिसमें वह आज संभल पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला और कहा कि संभल में तालिबान समर्थक हैं, जिन्हें सपा अपना चेहरा बनाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तालिबान बर्बरता ढहा रहा है, उसी तरह कुछ नेता बेशर्मी के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कानून के दायरे में लाकर सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को जिले में स्थित कैलादेवी मंदिर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संभल का ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व रहा है। 2017 से पहले संभल की स्थिति कुछ और थी। बहन, बेटी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। उनकी इज्जत से खिलवाड़ किया जाता था। वर्ष 2017 से स्थितियां बदल रही हैं। अब प्रदेश में कानून का राज है। गुंडागर्दी करने वालों की खैर नहीं है।
विज्ञापन


महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक
सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है। महिलाओं व बेटियों के लिए उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। अब महिलाएं सुरक्षित हैं। मिशन शक्ति के तहत उन्हें जागरूक किया गया है और मदद के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


275 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
सीएम ने कहा कि भाजपा असंभव को संभव कर दिखाती है। विपक्ष सोचता था, अयोध्या में राममंदिर नहीं बनेगा। तारीख पूछते थे। भाजपा ने असंभव को संभव कर दिखाया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सपा को दलित, महिला, अति पिछड़ा वर्ग, हिंदू विरोधी पार्टी बताते हुए संभल और असमोली विधानसभा सीट से भाजपा को चुनाव जिताने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने जिले में 275 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed