फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM security personnel inspected the event venue

Sambhal News: सीएम सुरक्षाकर्मियाें ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
CM security personnel inspected the event venue
संभल। सीएम के आगमन से पहले बुधवार की शाम तक उनके सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और तैयारियों की समीक्षा की है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों से भी जानकारी ली। जनसभा स्थल के मंच पर कितने अतिथि रहेंगे और कौन रहेंगे इन सभी तैयारियों को शाम तक ही पूरा कर लिया गया है। डीएम ने डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। बारिश का मौसम है इसके चलते वाटर प्रूफ टेंट लगा है। व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरूस्त कर लिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा चाकचौबंद रहेगी। जिले की फोर्स के साथ दूसरे जिले से भी फोर्स को बुलाया गया है। रूट डायवर्जन व पार्किंग आदि को भी यातायात पुलिस ने दुरूस्त कर दिया है।
विज्ञापन

0000000000
सीएम दौरे के चलते छुट्टा पशु पकड़कर गोशाला छोड़ गए
सीएम के दौरे के चलते अधिकारियों ने छुट्टा पशुओं को भी गोशाला भेजने के लिए अभियान चलवाया। कार्यक्रम स्थल के आसपास की तमाम ग्राम पंचायतों में घूम रहे पशुओं को गोशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई बुधवार की शाम तक चलती दिखाई दी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों को भी दुरूस्त कराया गया है। अधिकारियों ने देररात तक तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

000000000
शिलान्यास में शामिल महत्वपूर्ण कार्य-
कलेक्ट्रेट कार्यालय, साइबर अपराध थाना, संभल-गवां मार्ग का चौड़ीकरण, जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण, जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्र, 144 ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी, आनंदपुर में स्थित ग्रामीण स्टेडियम, कस्तूरबा छात्रावास जुनावई, चंदौसी में ओवरब्रिज समेत 108 कार्याें के शिलान्यास किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




0000000000

लोकार्पण में शामिल महत्वपूर्ण कार्य-



देवापुर स्थित राजकीय महाविद्यालय, गांव आटा में स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गांव लहरावन और हरथला में स्थित राजकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय, 16 पीएम श्री विद्यालय, बबराला और रायसत्ती थाना आदि समेत 113 कार्य शामिल हैं।

00000000000

स्वास्थ्य विभाग की टीमों की रहेगी कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी
एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) की तीन टीमें दूसरे जिले से सीएम के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलाई गई हैं। इसके अलावा जिले की टीमें मुस्तैद रहेंगी। इन टीमों को हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. तरूण पाठक ने बताया कि टीमों को लगा दिया गया है।

00000000000000
विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
सीएम के कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ ने बताया कि राजस्व विभाग का एक स्टॉल लगेगा। इसकी जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व को दी गई है। राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के चार स्टॉल रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त स्वत: रोजगार को दी है। कृषि विभाग के दो स्टॉल रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी उपनिदेशक कृषि को दी है। उद्योग के दो स्टॉल रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त उद्योग की रहेगी।बेसिक शिक्षा विभाग का एक स्टॉल लगना है। इसकी जिम्मेदारी बीएसए को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed