फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM may come on 25th May instead of 20th May

Sambhal News: 20 को नहीं अब 25 मई को आ सकते हैं सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
CM may come on 25th May instead of 20th May
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ का 20 मई को होने वाला दौरा टल गया है। इसके चलते जो तैयारियां तेजी से चल रही थीं उनकी रफ्तार भी धीमी हो गई है। अब 25 मई को सीएम का दौरा हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। संभावित दौरे को देखते हुए ही तैयारियों को शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

अब टल जाने पर तैयारियों पर विराम लग गया है। हैलीपैड भी फिलहाल तैयार नहीं होगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश का कहना है कि प्रशासन की ओर से जब निर्देश मिलेंगे तो हैलीपैड का कार्य कराया जाएगा। फिलहाल हैलीपैड नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम फत्तेहपुर शरीफनगर में बन रहे जिला मुख्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इसके अलावा आनंदपुर में बन रही पुलिस लाइन का निरीक्षण भी करते। इसके चलते आनंदपुर में हैलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू की गई थीं। जबकि कार्यक्रम जिला मुख्यालय की जमीन पर आयोजित किया जाना था। मालूम हो वर्ष 2011 में संभल जिला सृजित हुआ था। 14 वर्ष होने को हैं लेकिन जिला मुख्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक का निर्माण नहीं हो सका। जिला मुख्यालय बहजोई ब्लॉक से संचालित होता है। पुलिस लाइन अस्थाई तौर पर मंडी समिति में बनाई हुई है। जहां फोर्स के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed