फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CM inaugurated and laid the foundation stone of 62 projects worth 275 crores in the district

सीएम ने जिले में 275 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated and laid the foundation stone of 62 projects worth 275 crores in the district
स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष को चेक सौंपते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी(संभल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलादेवी में जनसभा के संबोधन के दौरान जिले में 275 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 34 योजनाओं का लोकार्पण व 28 का शिलान्यास है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी, नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधानसभा असमोली क्षेत्र में कैला देवी में 45.05 करोड़ रुपये के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र परियोजना का शिलान्यास, जनपद में 36.91 करोड़ की लागत से 91 एकड़ भूमि पर बनने वाली रिजर्व पुलिस लाइन का शिलान्यास, विधानसभा चंदौसी में 9.489 करोड़ रुपये की नवीन मंडी स्थल चंदौसी में आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण, विधानसभा चंदौसी में 1.33 करोड़ की लागत से पल्था मिठनपुर में कृषि विज्ञान केंद्र का प्रशासनिक भवन निर्माण परियोजना का लोकार्पण किया। इस प्रकार कुल 275 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास:
1- सिरसा ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.74 करोड़
2- मेरठ बदायूं से पतरिया रोड वाया सिमरई रमपुरा 5. 5 किलोमीटर - 2.99 करोड़
3- कैला देवी 132 केवी विद्युत उपकेंद्र- 45.05 करोड़
4- देहपा ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.46 करोड़
5- मढावली ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.58 करोड़
6- मन्नीखेड़ा ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.65 करोड़
7- परियावली ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.54 करोड़
8- चितावली ग्राम पंचायत पेयजल योजना 2.37 करोड़,
9- लखौरी जलालपुर ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.64 करोड़
10- सिंहपुर सानी से सिरसानाल 8.6 किलोमीटर सड़क - 4.71 करोड़ रुपये
11- कुरकावली से बदमपुर बसयी 7.9 किलोमीटर सड़क - 4.17 करोड़
12- देहपा से महमूदपुर नवाबोंवाली 5.8 किलोमीटर सड़क - 3.24 करोड़
13- टी-01 से सकतपुर सात किलोमीटर सड़क - 3.40 करोड़
14- टी-09 से रामनगर 5.6 किलोमीटर सड़क - 2.99 करोड़,
15- दरियापुर रहदेव से लखौरी जलालपुर छह किलोमीटर सड़क- 3.40 करोड़,
16- टी- 02 से शाहपुर सोत तक छह किलोमीटर सड़क- 3.25 करोड़
17- मांडली समसपुर ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.99 करोड़
18- अतौरा ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.40 करोड़
19- शाहपुर चामरान ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 4.25 करोड़
20 - ततारपुर मजरा बटौआ ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.45 करोड़
21- नवादा ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.41 करोड़,
22- फिरोजपुर ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.24 करोड़
23- मोहम्मदपुर टांडा से मऊ रजा भूर तक दस किलोमीटर सड़क - 5.21 करोड़
24- 91 एकड़ में पुलिस लाइन का शिलान्यास- 36.91 करोड़ रुपये
25- ऐचोली ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.06 करोड़ रुपये
26- नगरिया ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 3.09 करोड़
27- रसलपुर कैली ग्राम पंचायत पेयजल योजना - 2.06 करोड़
28- पंवासा से मझावली वाया अहमदनगर थरैसा 11.7 किलोमीटर सड़क - 6.04 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed