फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Clouds during the day and fog in the morning and evening became a problem, people shivered.

Sambhal News: दिन में बादल और सुबह-शाम कोहरा बना मुसीबत, ठिठुरे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Clouds during the day and fog in the morning and evening became a problem, people shivered.
संभल। पिछले चार दिन से घना कोहरा लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। दृश्यता शून्य हो गई है और रात के समय वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। मुख्य मार्गों पर संकेतक, सफेद और पीली पट्टी के साथ रेडियम नहीं लगे होने से यह सफर ज्यादा मुश्किल हो गया है। आलू झुलसा रोग की चपेट में आ गया है और सब्जी की फसलों का भी नुकसान होने का अंदेशा है। हालांकि गेहूं की फसल को इस मौसम में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह में शहर की गली मोहल्ले में भी घना कोहरा दिखाई दिया। मुख्य मार्ग पर एक मीटर दूरी का भी देखना मुश्किल हुआ। दिनभर बादल छाए रहे। इससे ठिठुरन बढ़ गई लोग भी जरूरी काम से ही बाहर निकले। यही स्थित मंगलवार की रात को दिखाई दी। जब घना कोहरा छाया तो दृश्ता शून्य हो गई थी। इस कोहरे से गेहूं की फसल को ही लाभ है।
विज्ञापन

अन्य सभी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का स्प्रे कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पाले में आलू को बचाना बड़ी चुनौती होती है। रात को पाला गिरता है और दिन में धूप निकलती है। इससे आलू का पत्ता झुलस जाता है। उसको ही झुलसा रोग कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000
आलू की फसल पर कोहरा संकट बन गया है। चार दिन में ही फसल झुलसा रोग की चपेट में आ चुकी है। इसलिए कीटनाशक दवाओं का स्प्रे किया जा रहा है। रात में कोहरे के दौरान पाला गिरता है और दिन में धूप निकलती है तो बीमारी फैल जाती है।
शीशपाल सिंह यादव, किसान गांव बबनपुरी कलां।

0000000000
इस बार आलू की फसल पर महंगा खाद बीज लगा है। अभी से फसल बीमारी की चपेट में आ गई है। कृषि विभाग को भी फसल को बचाने के लिए जागरूक करना चाहिए। जिससे छोटे किसान भी अपनी फसल का बचाव कर सकें। चार दिन में कुछ ज्यादा ही पाला गिरा है। यदि यही स्थिति रही तो फसल में नुकसान होगा। पैदावार पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी।

नंदराम सैनी, गांव धुरैटा।

000000000
कोहरे में हादसों की रोकथाम के लिए चलाया जागरूकता अभियान
संभल। घने कोहरे के दौरान होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। जिसमें यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने संभल और बहजोई क्षेत्र में वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाए। उन्होंने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। कहा कि कोहरे के दौरान नियमों का पालन करते हुए वाहनों को चलाया जाए। जिससे हादसों की रोकथाम होगी और सुरक्षित सफर संभव हो सकेगा। संवाद
0000000000
एक सप्ताह में इस तरह गिरा है तापमान
तिथि- न्यूनतम अधिकतम
11 दिसंबर- 12 18
12 दिसंबर- 12 19
13 दिसंबर- 14 22
14 दिसंबर- 12 22
15 दिसंबर- 10 18
16 दिसंबर- 10 18
17 दिसंबर- 9 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed