फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   clinic seaz

बिना डिग्री डाक्टरी करती मिली महिला, नर्सिंग होम सीज 

Thu, 09 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 09 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संभल के गांव मोहम्मदपुर टांडा में एक महिला बगैर किसी डिग्री के नर्सिंग होम चलाती मिली। नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया है। वहीं, महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।  मोहम्मदपुर टांडा लोगों ने झोलाछापों द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की शिकायत जिलाधिकारी एनकेएस चौहान से की थी।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए थे। सीएमओ डा. उमराव सिंह ने जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए डा. कप्तान सिंह को मौके पर भेजा। उन्होंने बुधवार को दोपहर टीम मोहम्मदपुर टांडा में चेकिंग के लिए पहुंची। यहां एक नर्सिंग होम में जांच की।
विज्ञापन


यहां एक महिला बिना डिग्री नर्सिंग होम चलाती मिली। जांच में पता चला कि वह कोई भी डाक्टरी प्रमाणपत्र नहीं दिखा सकी। इस दौरान नर्सिंग होम में दो महिला मरीज भर्ती मिलीं। वहीं, एक मरीज उपचार कराने के लिए इंतजार कर रही थी। तीनों के नाम पते नोट करने के बाद उन्हें नर्सिंग होम से बाहर किया गया। इसके बाद नर्सिंग होम को सीज किया गया। डिप्टी सीएमओ डाक्टर कप्तान सिंह ने बताया कि मोहम्मदपुर टांडा में महिला बिना किसी डिग्री के नर्सिंग होम चला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान वह मौका पाकर खिसक ली। मामले में तहरीर दे दी गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई पुलिस करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed