फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Class IX student aarti hanged herself after failing in examination In Sambhal

नानी के घर फांसी पर झूली नातिन: पेपर छूटने से थी परेशान, रिजल्ट आया तो हुई फेल; नौवीं की छात्र थी आरती

Sat, 20 May 2023 05:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 May 2023 05:42 PM IST
सार

संभल इलाके में नौवीं कक्षा में फेल होने पर नानी के घर आई छात्रा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। किशोरी घर पर अकेली थी। नानी और मौसी घर से बाहर गई हुई थीं। मृतका जिला हाथरस के गांव गंगचोरी की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
Class IX student aarti hanged herself after failing in examination In Sambhal
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे आसरा आवास में अपनी नानी के घर आई जिला हाथरस के गांव गंगचोली  की रहने वाली 15 वर्षीय चंचल उर्फ आरती ने कमरे में साड़ी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतका की नानी ने बताया कि पेपर छूटने के कारण वह कक्षा नौ में फेल गई थी। इस कारण तनाव में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जिला हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगचोरी निवासी गुड्डू की बेटी चंचल उर्फ आरती कक्षा नौ की छात्रा थी। चंचल के पिता हलवाई हैं और शादी विवाह समारोह में काम करते हैं। करीब आठ दिन पहले चंचल अपने घर से गुन्नौर में रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक आसरा आवास में रह रही अपनी नानी माया देवी के घर आई थी। उसकी नानी घरों में काम करती है। दो दिन पहले चंचल की मौसी प्रिया अपने गांव लहरा से दवाई लेने चली गई थी। 
विज्ञापन


शनिवार को उसकी नानी मायादेवी सुबह करीब आठ बजे घरों में काम करने गई थी। चंचल घर पर अकेली थी। काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों ने घर के अंदर देखने का प्रयास किया। पर अंदर से  दरवाजा बंद था। लोगों ने एक बच्चे को बाहर का शीशा तोड़कर घर के अंदर देखने को कहा। बच्चे ने खिड़की से अंदर झांका तो चंचल कमरे की छत में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर चंचल के शव को नीचे उतारा। सूचना पर चंचल की नानी और मौसी वापस आ गई। पुलिस ने मृतक चंचल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed