{"_id":"62f55e63ca64860506620fd4","slug":"claim-there-was-a-lot-of-hustle-and-bustle-to-board-the-air-roadways-buses-sambhal-news-mbd437590011","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा हवाई, रोडवेज बसों में सवार होने के लिए खूब हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा हवाई, रोडवेज बसों में सवार होने के लिए खूब हुई धक्कामुक्की
विज्ञापन
Claim: There was a lot of hustle and bustle to board the air, roadways buses
- फोटो : CHANDAUSI
रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की ओर से दी गई बहनों को निशुल्क बस सेवा परेशानी का सबब बनी। सुबह से लेकर शाम तक धक्कामुक्की के बीच बसों में यात्री सवार होते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को रही। सीट पर बैठने के लिए बच्चे बसों में सवार किए गए। इसके अलावा जगह-जगह जाम के हालात बने जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, चंदौसी में रोडवेज बस अड्डे पर यात्री घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए।
संभल रोडवेज बस अड्डे से संभल-मुरादाबाद मार्ग पर 38 बसें संचालित होती हैं। इसमें 32 बसें पीतलनगरी डिपो, पांच बसें निगम और एक बस रुहेलखंड डिपो की है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही इन बसों में यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। महिलाएं बड़ी तादात में नजर आईं। इस दौरान सीट के लिए मारामारी रही। अधिकतर यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
वहीं चंदौसी में बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे पर आलम यह था कि महिलाओं की भीड़ ही नजर आ रही थी। मगर रोडवेज बसें नदारत थीं। घंटों इतंजार के बाद अगर कोई बस आती तो चढ़ने वाली की भीड़ लग जाती है और धक्कामुक्की होती। निजी बसों, टेंपों व अन्य वाहनों में भी लोगों की काफी भीड़भाड़ देखी गई।
विज्ञापन
बस अड्डे से मुरादाबाद को जाने के लिए निगम व अनुबंधित 24 और बदायूं को जाने के लिए 28 तथा दिल्ली को जाने के लिए दस बसों का संचालन होता है। त्योहार को लेकर अतिरिक्त बसें नहीं लगाई गईं हैं। केवल लोकल बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। भीड़ अधिक होने पर लोगों को असुविधा उठानी पड़ रही है।
अनिल मिश्रा, प्रभारी रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी