फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

ार लाख लीटर क्षमता की टंकी बनेगी, 12 किलोमीटर पाइप लाइन बिछेगी, मिलेगा दो गांवों को पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
सौंधन/संभल। कैलादेवी मंदिर परिसर, निरियावली और मुजाहिदपुर गांव को पाइप लाइन के माध्यम से जल्द ही जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2.97 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत कैलादेवी गांव में चार लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बनाई जाएगी। वहीं जलापूर्ति के लिए 12 किलोमीटर पाइपलाइन कैलादेवी और मुजाहिदपुर गांव में बिछेगी। नलकूप की बोरिंग का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव कैलादेवी में ओवरहेड टैंक जल्द बनना शुरू हो जाएगा। इस ओवरहैड टैंक के बनने से ग्रामीणों के लिए पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी। साथ ही शुद्ध और पर्याप्त पानी मिलेगा। शुक्रवार को जलनिगम के अवर अभियंता विशाल रूहेला टीम के साथ गांव कैलादेवी पहुंचे। उन्होंने ओवरहैड टैंक के लिए चिह्नित भूमि का मुआयना किया। इस भूमि पर जल्द खुदाई और बोरिंग करने का काम शुरू होगा। दरअसल, यह पेयजल योजना केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई गई है। इसी योजना के अंतर्गत चार लाख लीटर की क्षमता का ओवरहैड टैंक बनाया जाना है। अवर अभियंता ने बताया कि इस पेयजल योजना के लिए शासन से 2.97 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत बनने वाले ओवरहैड टैंक की क्षमता 7200 की आबादी को आपूर्ति देगी। कैला देवी में मेला आयोजन के समय भी भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed