फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   civic amenitise

धान न तौलने, परेशान करने की शिकायत एसएफसी केंद्र प्रभारी के निलंबन के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
बबराला/जुनावई। बबराला में सरकारी खरीद केंद्र पर धान न तौलने और किसानों को परेशान करने की शिकायत पर एडीएम ने एसएफसी केंद्र प्रभारी के निलंबन के आदेश दिए हैं। गुन्नौर जुनावई के अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिचौलिए केंद्रों से दूर रहें।
विज्ञापन

एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजेयता सिंह के साथ गुन्नौर तहसील के सरकारी धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। बबराला मंडी समिति स्थित एसएफसी केंद्र पर पहुंचे। वहां किसानों ने बताया कि सुबह से खड़े हैं। पर केंद्र प्रभारी ने कुछ ही धान की खरीद की है, शेष ट्रैक्टर ट्राली में लदा हुआ है। तौल भी नहीं कर रहे हैं। इस मामले में एडीएम ने एसएफसी के केंद्र प्रभारी बुद्धि गिरी के निलंबन के आदेश दिए हैं। इसके बाद एडीएम ने गुन्नौर और जुनावई के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। जुनावई में आरएफसी धान क्रय केंद्र पर किसान रोहन सिंह ने सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। एडीएम ने केंद्र प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार व राईस मिल मालिक को सख्त हिदायत दी कि बिचौलियों को धान क्रय केंद्रों से दूर रखा जाए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजेयता सिंह ने बताया की मोटे धान में नरेंद्र, पायनियर 71, साकेत, 6444, 9090, मंसूरी सहित धान क्रय केंद्र पर लिए जा सकते हैं, जिनकी रिकवरी 67 प्रतिशत होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed