फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Citizens demonstrated for not picking up garbage

कूड़े का उठान नहीं होने पर नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Citizens demonstrated for not picking up garbage
जारई गेट व मोहल्ला गोलागंज में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा नहीं उठाने पर शुक्रवार की दोपहर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में लोगों ने नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलागंज, जारई गेट, कुरैशियान मोहल्ले में कूड़ा डाला जाता है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े का उठान नहीं किया जाता है। जिससे आवारा पशु कूड़े को सड़क पर फैला देते है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि स्थानीय लोग नगर पालिका को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जबकि डेंगू जैसी घातक बीमारी अपने पैर पसार रही है। सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहने से डेंगू सहित अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा फागिंग नहीं कराई जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, रियाज अहमद, इसरार इदरीसी, इकबाल, मोहम्मद राशिद, शकूर, फुरकान, यामीन, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed