फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CIB team caught public service center operator making railway tickets in a fake manner

सीआईबी की टीम ने फर्जी तरीके से रेलवे टिकट बनाते जनसेवा केंद्र संचालक को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
CIB team caught public service center operator making railway tickets in a fake manner
चंदौसी (संभल)। आरपीएफ मुरादाबाद की सीआईबी (क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो) शाखा की टीम ने सूचना पर थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर के जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। टीम ने वहां से जनसेवा केंद्र संचालक को फर्जी आरक्षित टिकट बनाते हुए गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के खिलाफ चंदौसी आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अपनी आईडी पर पिछले काफी समय से फर्जी तरीके से आरक्षित टिकट बना रहा था।
विज्ञापन

आरपीएफ मुरादाबाद की सीआईबी शाखा टीम को सूचना मिली कि पिछले काफी समय से थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बलकरनपुर में जनसेवा केंद्र पर एक व्यक्ति अपनी आईडी पर फर्जी तरीके से रेलवे के आरक्षित टिकट बनाकर बेच रहा है। सीआईबी टीम ने मंगलवार की शाम गांव बलकरनपुर जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। वहां जनसेवा केंद्र संचालक प्रतुल शर्मा अपनी आईटी से फर्जी तरीके से रेलवे के आरक्षित टिकट बना रहा था।
विज्ञापन

सीआईबी टीम आरोपी प्रतुल शर्मा को हिरासत में लेकर चंदौसी आरपीएफ थाना ले आई। चंदौसी आरपीएफ थाने के एसआई अजय कुमार ने बताया कि प्रतुल शर्मा पिछले काफी समय से गांव बलकरनपुर में जनसेवा केंद्र पर अवैध तरीके से रेलवे के आरक्षित टिकट बनाकर बेच रहा था। जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। आरपीएफ ने आरोपी प्रतुल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed