फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Christian community is excited about Christmas and is busy preparing for it

Sambhal News: क्रिसमस को लेकर उत्साह, तैयारी में जुटे ईसाई समुदाय के लाेग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Christian community is excited about Christmas and is busy preparing for it
संभल। क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। चर्च और घरों में तैयारियों का दौर जारी है। बाजारों में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। क्रिसमस को खास बनाने के लिए हर प्रयास मसीही समाज के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन ईसाई समाज के अलावा दूसरे धर्मों के लोग धूमधाम से मनाते हैं। स्कूलों में भी जश्न मनाया जाता है। इसी को लेकर ईसाई समुदाय के लोग बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। रंगीन लाइटों से चर्चों का सजाया जा रहा है। कई दिन पहले से घरों में कैरल सिंगिंग के कार्यक्रम चल रहे हैं। 24 दिसंबर की रात से ही चर्च में प्रार्थना सभा और कार्यक्रमों का दौर शुरू हो जाएगा। कोट पूर्वी स्थित चर्च को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन

वहीं इस दिन के लिए महिलाएं केक बनाने की तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में भी केक और गिफ्ट आर्डर किए गए हैं। ईसाई समुदाय के अनुसार क्रिसमस डे के दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
सालभर याद रहता केक का स्वाद
क्रिसमस डे पर सबसे ज्यादा खास केक होता है। इस केक के स्वाद को ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य लोग भी याद रखते हैं। मेवाें व रम से तैयार होने से केक का स्वाद बढ़ जाता है। इस समय केक बनाने की तैयारी महिलाएं कर रही हैं।
------------

बोले लोग
क्रिसमस डे खुशी का त्योहार है। इसमें सभी समुदाय के लोग भागीदारी करते हैं। ईश्वर से परिवार की खुशहाली के लिए कामना करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे।
- अशोक कुमार, उमैदपुर

क्रिसमस डे से 15 कई दिन पहले कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। इसमें एक दूसरे के घर जाकर लोग प्रभु का गुणगान करते हैं। इसके अलावा केक भी काटते हैं। फिलहाल केक बनाने और घरों में साज सज्जा की तैयारी चल रही है।

-शोभना सैमुअल



चर्च में रंगाई पुताई का काम पूरा हो गया है। अब साज सज्जा का काम चल रहा है। 25 दिसंबर को प्रार्थना सभा के अलावा कार्यक्रम आयोजित होंगे।
-जगत सिंह, पादरी उमैदपुर ईसागढ़



क्रिसमस डे को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रभु के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस धूमधाम से मनाएंगे। चर्च में देश की तरक्की के लिए प्रार्थना करेंगे।
- सैमुअल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed