{"_id":"58bb12854f1c1b2e4d83127d","slug":"child-you-should-make-your-aadhar-card-to-find-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों! बनवा लो आधार कार्ड, खाता लिंक होने पर ही मिलेगा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों! बनवा लो आधार कार्ड, खाता लिंक होने पर ही मिलेगा मिड-डे मील
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों आप भी अपने आधार कार्ड बनवा लो, 30 जून के बाद आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़वाने वाले बच्चों को ही मिड-डे मील मिल का लाभ मिल सकेगा। मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) में गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।
इसके लिए निर्देश जारी कर दिए है। वहीं रसोइयों को भी अपना आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा, उनका मानदेय भी बैंक खाते में आएगा। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक (जुड़वाना) कराना होगा।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील में धांधली की शिकायतें आ रहीं थीं। जांच के दौरान रजिस्टर पर बच्चों के नाम अधिक मिलते थे और बच्चे नहीं, जबकि सभी के लिए मिड-डे मील बनने की बात सामने आती थी। अब गड़बड़ी रोकने और पात्र को ही लाभ मिले इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने नया निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
इसके तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर उनके बैंक खाते से लिंक कराया जाएगा। इसकी अवधि 30 जून निर्धारित की गई है। 30 जून तक सभी बच्चों के आधार कार्ड शिक्षकों को बनवाना होगा।
अगर कोई बच्चा आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है तो उसे मिड डे मील नहीं मिलेगा। बच्चों के साथ-साथ रसोइयों के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। उसी रसोइये को मानदेय मिल सकेगा जिसके पास आधार कार्ड होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी तक लिखित रूप में तो कोई आदेश नहीं मिला है लेकिन योजना की जानकारी हुई है। लिखित निर्देश आते ही सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाकर खाते से लिंक कराने का कार्य शुरू कर देंगे।