फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child stolen from Chandausi railway station, Child with young man seen in CCTV, mother condition deteriorate

चंदौसी रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी: सीसीटीवी में दिखा युवक के साथ मासूम, मां की हालत बिगड़ी, जीआरपी जांच जारी

Thu, 03 Aug 2023 02:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 02:18 PM IST
सार

जनपद बदायूं का रहने वाला परिवार चडीगढ़ जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आया था। वहां से उनका तीन साल के मासूम को युवक अपने साथ ले गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Child stolen from Chandausi railway station, Child with young man seen in CCTV, mother condition deteriorate
चंदाैसी रेलवे स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौसी रेलवे स्टेशन से तीन साल का बच्चा चोरी हो गया। परिजनों की शिकायत पर जीआरपी उसकी तलाश में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को एक युवक ले जाते दिख रहा है। जनपद बदायूं के थाना उघैती के गांव रियोनाई दलाई निवासी प्रमोद चंडीगढ़ में बेलदारी काम करता है।

विज्ञापन


वह बुधवार की रात चंडीगढ़ जाने के लिए चंदौसी आया। वीरवार सुबह 4:30 बजे उसकी ट्रेन थी। इसलिए वह टिकट घर के प्रतीक्षालय में रुक गया। उसके बड़े बेटे ने टॉयलेट जाने के लिए कहा तो वह बेटे के साथ चला गया। उसका छोटा बेटा विष्णु वही था। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो छोटा बेटा विष्णु गायब था।
विज्ञापन


पत्नी से पूछा तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई। आसपास में बच्चे को तलाश किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रमोद ने बच्चे के गायब होने की सूचना जीआरपी को दी। इससे कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष केएन सिंह पुलिस बल के साथ आसपास बच्चों को ढूंढने निकले। बच्चा गायब होने के बाद मां सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी ने स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। बताया कि बच्चा एक युवक के साथ जाता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed