{"_id":"5ea08e9e8ebc3e907c684982","slug":"child-isolate-in-sambhal-sambhal-news-mbd346935666","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के जिला अस्पताल में दो वर्ष का मासूम भी है आईसोलेट, कुल 31 हैं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के जिला अस्पताल में दो वर्ष का मासूम भी है आईसोलेट, कुल 31 हैं भर्ती
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में दो वर्ष के मासूम समेत कुल 31 मरीज कोरोना की आशंका में आईसोलेट किए गए हैं। दो वर्ष का मासूम अपनी मां के साथ सिर्फ इसलिए भर्ती है क्योंकि उसके मामा कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वह दुबई से आए थे और कई दिन रहने के बाद जब उनकी सेहत की जांच हुई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों में दोस्तों, बहन, बहनोई और भांजे समेत कुल 20 लोगों को आईसोलेट किया गया है। सभी के कोरोना टेस्ट हुए हैं। बहन, भांजे और एक दोस्त की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि माता-पिता और आठ दोस्तों की रिपोर्ट अभी आनी है। इसमें कुछ लोग ऐसे हैं जिनके नमूने दोबारा लिए गए हैं।
संभल जिले में दो वर्ष के मासूम ही नहीं सोलह वर्ष से कम उम्र के भी बच्चेे हैं जिसमें एक की उम्र मात्र आठ वर्ष है। जबकि एक बारह और एक पंद्रह वर्ष का है। इस हिसाब से कुल चार बच्चे भी अपने परिवार के बड़ों के साथ आईसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
सरायतरीन में तमिलनाडु से आए 11 जमातियों में 6 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के जमातियों के संपर्क में रहे कुल 62 लोग अब तक आईसोलेट किए गए।
इन सभी के कोरोना टेस्ट के लिए नमूने लिए गए हैं। इसमें 34 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों वही हैं जो जमातियों की खिदमत कर रहे थे। जमातियों के खिदमतगारों के संपर्क में होने की वजह से संभल की चेयरमैन का परिवार भी आईसोलेट किया गया है। चेयरमैन के पति समेत परिवार के आठ सदस्य अस्पताल में आईसोलेट हैं।
पालिका चेयरमैन को दो दिन और रहना पड़ सकता है भर्ती
संभल। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन को अपने परिवार के साथ कम से कम दो दिन और भर्ती रहना पड़ सकता है क्योंकि कोरोना की जांच के लिए उनके तथा उनके परिवार के जो नमूने 18 अप्रैल को जिला अस्पताल से भेजे गए थे, उनकी जांच नहीं हुई है। अलीगढ़ मेडिकल कालेज से संभल की सीएमओ को जो खबर दी गई है, उसके मुताबिक सैंपल लीक हो गए थे। सैंपल कैसे और कहां लीक हुए, इसका जवाब तो नहीं मिला है लेकिन इस बीच पालिकाध्यक्ष और उनके परिवार के सात सदस्यों के नमूने बुधवार को जिला अस्पताल में दोबारा से लिए गए हैं।
अगर इनकी जांच के नमूनों की रिपोर्ट आ गई होती तो अगली कार्रवाई हो जाती। निगेटिव होने पर चेयरमैन को उनके घर जाने दिया जाता और पॉजिटिव होने पर कोरोना पीड़ितों के उपचार वाले अस्पताल में भर्ती कराया गया होता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब बुधवार जो नमूने लिए गए हैं उनकी रिपोर्ट आने में दो-दो दिन लग सकते हैं। इसलिए दो दिन उन्हें और अस्पताल में आईसोलेट रहना होगा। संभल जिले के अलीगढ़ भेजे गए 43 नमूने अलीगढ़ भेजे जिनके लीक होने की सूचना मेडिकल कालेज की लैब से मंगलवार को मिली, इसके बाद बुधवार को पालिकाध्यक्ष और उन सभी 43 लोगों के नमूने दोबारा लिए गए हैं। इसमें चेयरमैन के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
जमातियों के खिदमतगार रहे शख्स के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई
संभल। सरायतरीन में जमातियों के खिदमतगार रहे एक शख्स के परिवार के सदस्यों के नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पत्नी और आठ बच्चों के नमूनों की जांच अलीगढ़ मेडिकल कालेज से कराई गई थी। रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन अभी इन सभी को आईसोलेशन में भर्ती रखा जाएगा और दोबारा टेस्ट होंगे। क्योंकि जमातियों या जमातियों से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे लोगों को भर्ती होने की तारीख से 28 दिन की अवधि तक आईसोलेट किए जाने के निर्देश आ चुके हैं। इसलिए अभी किसी को आईसोलेशन से छुट्टी नहीं दी गई है। वहीं जमातियों की खिदमत की वजह से कोरोना पॉजिटिव हुए शख्स का उपचार नरौली के कोरोना अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी ठीक है।