फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child found, arrest of accused of kidnapping continues

बालक मिला, अपहरण के आरोपियों की धरपकड़ जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सेमला से अपहरण किए गए डेढ़ महीने के बालक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस अपहरण की इस घटना में शनिवार को खुलासा करने की बात कह रही है।बृहस्पतिवार की रात को रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में लेकर पहुंचने की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
Child found, arrest of accused of kidnapping continues

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सेमला से अपहरण किए गए डेढ़ महीने के बालक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण में शामिल आरोपियों की धरपकड़ भी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने आरोपी इस वारदात में शामिल हैं। बालक की बरामदगी के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां सेहत का परीक्षण हुआ। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अपहरण की इस घटना में शनिवार को खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मालूम हो गांव सेमला निवासी नानक चंद का डेढ़ महीने का बेटा भूरा बुधवार की रात सोते समय लापता हो गया था। जब नानक चंद और उनकी पत्नी सविता नींद से जागे तो शोर मचाया और आसपास तलाश किया था। पीड़ित दंपती गांव के लोगों के साथ रातभर बच्चे की तलाश में खेतों में घूमते रहे। कोई पता नहीं लगने पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आसपास बच्चे की तलाश कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बच्चे की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस की टीम ने गांव अतरासी से बालक को बरामद कर लिया। कुछ लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार बालक का अपहरण बेचने के इरादे से किया गया था। बृहस्पतिवार की रात को रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में लेकर पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इस पूरी घटना की कड़ी जोड़ रही है। उसके बाद ही खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि बालक बरामद कर लिया गया है। पुलिस अभी इस घटना में छानबीन कर रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed