{"_id":"69e520558353d941f90267d0","slug":"child-dies-one-injured-after-coming-under-tractor-wheels-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-134398-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से बच्चे की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से बच्चे की मौत, एक घायल
Mon, 20 Apr 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव मवई ठाकुरान में रविवार की शाम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से देवेंद्र के छह वर्षीय बेटे सूर्यांश की मौत हो गई। जबकि रचित घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब देवेंद्र के पड़ोसी गन्नू की बेटियों की लग्न जा रही थी। लग्न में जाने के लिए लोग तैयार थे और सामान ट्रैक्टर में भरा हुआ था। कुछ लोगों का इंतजार हो रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान देवेंद्र का बेटा ट्रैक्टर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी, सूर्यांश ने इसे घुमाया तो ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। यह बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ गांव में एक शौचालय से अड़ गया। शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान सूर्यांश पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि रचित घायल हो गया। हादसे के बाद खुशियां गम में बदल गईं। हालांकि, बाद में लग्न चली गई।