{"_id":"620020537d974d571b1f265d","slug":"child-dies-of-hydrophobia-a-month-after-dog-bite-chandausi-news-mbd418151085","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता काटने के एक माह बाद हाइड्रोफोबिया से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता काटने के एक माह बाद हाइड्रोफोबिया से बालक की मौत
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर में कुत्ता काटने के एक माह बाद हाइड्रोफोबिया से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई है। तीन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगने के बाद भी बालक में हाइड्रोफोबिया के लिए लक्षण आ गए थे।
क्षेत्र के गांव धनीपुरा निवासी श्रीपाल सिंह के करीब सात वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एक माह पहले घर के बाहर अन्य बालकों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने खेलते समय रोहित को काट लिया था। घटना के बाद पांच दिन बाद पागल कुत्ते की मौत हो गई थी। कुत्ते के काटने के बाद परिजन बालक को उपचार के लिए सीएचसी ले गए थे। वहां उसके एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया था।
बालक के पिता श्रीपाल ने बताया कि उन्होंने बेटे के एंटी रेबीज का तीसरा इंजेक्शन 29 जनवरी को लगवाया था। शुक्रवार को बालक की तबियत खराब दिखाई दी। शनिवार को बालक का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। पर उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और रविवार की सुबह उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। श्रीपाल के एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
पागल कुत्ते के काटने के बाद रोहित को तीसरी डोज 29 जनवरी को लगी थी। परिजन शनिवार को बालक को अस्पताल लाए थे। परिजनों के द्वारा बताई गईं बातों से हाइड्रोफोबिया जैसे लक्षण लग रहे थे। बच्चे को शनिवार को अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी थी और रविवार को उसकी मौत की सूचना मिली है।
डॉ. विरास यादव, सीएचसी प्रभारी जुनावई