फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child dies after being crushed by trolley while backing tractor

Sambhal: बैक हो रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली और लकड़ी के ढेर के बीच दबकर बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Jun 2023 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:26 AM IST
सार

संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव जयरामनगर में बैक किए जा रहे ट्रैक्टर और पीछे रखी लकड़ी के बीच दबकर आठ वर्षीय शुभम की मौत हो गई। वह घर के पास खाली प्लॉट में खेल रहा था।

विज्ञापन
Child dies after being crushed by trolley while backing tractor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव जयरामनगर में बैक किए जा रहे ट्रैक्टर और पीछे रखी लकड़ी के बीच दबकर आठ वर्षीय शुभम की मौत हो गई। वह घर के पास खाली प्लॉट में खेल रहा था।

विज्ञापन


किसान सोनू शर्मा का बेटा शुभम गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। सोनू शर्मा के घर के पास खाली प्लॉट में रविवार शाम मिट्टी का भराव किया जा रहा था। भराव के लिए लाई गई मिट्टी ट्रॉली से प्लॉट में गिराने के लिए चालक उमेंद्र ने ट्रैक्टर बैक किया। वहां खेल रहे शुभम ने ट्रॉली अपनी तरफ आती देख पीछे हटना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर लकड़ी का ढेर होने के कारण शुभम के और बचने की गुंजाइश खत्म हो गई।
विज्ञापन


इस बीच बैक गियर में बढ़ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली शुभम तक पहुंच गई। ट्रॉली और लकड़ी के ढेर के बीच दबने से शुभम लहूलुहान हो गया। निजी चिकित्सक की राय पर उपचार के लिए मुरादाबाद लाते समय रास्ते में शुभम की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे उमेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed