{"_id":"5d72b5288ebc3e93ce4f9960","slug":"child-die-drowning-in-water-drum-chandausi-news-mbd3212323142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रम में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रम में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
चंदौसी के जाफरपुर गांव में ड्रम में डूबे मृतक मासूम निर्भय के गमजदा परिजन।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहर के सीमावर्ती बदायूं जिले के गांव जाफरपुर में गुरुवार की शाम को एक डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे चंदौसी लेकर आए। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार की शाम को जाफरपुर गांव निवासी अरविंद यादव अपने घर से कुछ दूरी पर बने घेर में बैठे थे। वहीं, उनका डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र निर्भय भी खेल रहा था। बताते हैं कि इसी बीच पड़ोसी मोहर सिंह की भैंस मर गई।
अरविंद यादव पड़ोसी की भैंस देखने चले गए। निर्भय अकेला घेर में खेलता रह गया। गर्मी के कारण निर्भय भी पशुओं का पानी पिलाने के लिए रखे कटे हुए ड्रम में भरे पानी से नहाने लगा। इसी समय लोटा उसके हाथ से छूटकर ड्रम में गिर गया। निर्भय लोटा उठाने की कोशिश करते हुए ड्रम में गिर गया। करीब आधे घंटे बाद उसकी तलाश की गई, तो वह ड्रम के अंदर पानी में डूबा मिला।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर चंदौसी के एक हास्पिटल आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। वह मुरादाबाद भी ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित करने की बात सामने आई। उसके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।