फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child death to curent in sambhal

घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम को करंट लगा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
child death to curent in sambhal
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्टा कला में छह वर्षीय मासूम बालक की करंट लगने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पोल से उतरे करंट से मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे हरीश कुमार शर्मा के छह वर्षीय बेटे सिद्धार्थ की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम घर के बाहर खेल रहा था। घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे लगे सोलर लाइट के पोल पर मासूम का अचानक हाथ लगा तो करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। मासूम के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह मासूम को करंट की चपेट से निकाला और गांव के चिकित्सक के पास उपचार को ले गए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि सोलर लाइन के पोल से होकर घरेलू लाइन का तार जा रहा था। इसी दौरान करंट लगा और सिद्धार्थ की मौत हो गई। मां नीलम का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed