फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Child crushed to death by car wheel while playing

खेलते समय कार के पहिए से कुचला बालक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Child crushed to death by car wheel while playing
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में खेल रहे तीन वर्षीय बालक की कार के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। बाद में बालक के शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव नूरपुर निवासी हनीफ के तीन वर्षीय बेटे शाहनावाज की चलती कार के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बालक घर के बाहर गेंद से खेल रहा था। अचानक गेंद रोड पर चली गई। कार धीमी गति से आ रही थी। इसी दौरान बालक गेंद उठाने के लिए कार के नीचे घुस गया और कार का पिछला पहिया बालक के सिर पर चढ़ गया। हादसा देख मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन आननफानन बालक को संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मामले में गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बालक का शव दफन कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed