फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chief minister yogi plays with children at school in sambhal and ordered teacher to teach them

संभल में मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, शिक्षक से बोले-खूब पढ़ाओ

Tue, 10 Jul 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला,संभल/बहजोई।
ब्यूरो /अमर उजाला,संभल/बहजोई। Updated Tue, 10 Jul 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi plays with children at school in sambhal and ordered teacher to teach them
बहजोई के गांव मदारा प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ।- - फोटो : अमर उजाला
संभल के मदारा स्थित प्राइमरी स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को करीब 25 मिनट का वक्त बीताया। इस दौरान पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों मिले। उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें प्यार और दुलार किया। आशीर्वाद भी दिया। अपने हाथों से किताबें, स्कूली बैग और नई यूनिफार्म का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा- रोजाना स्कूल आया करो।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित होने के बाद शनिवार से ही मदारा के प्राइमरी स्कूल को सजाया और संवारा जा रहा था। सोमवार को पौने ग्यारह बजे जब मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में पहुंचे तो नजारा एकदम अलग था। प्रत्येक कक्षा में शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे। स्कूल परिसर साफ सुथरा चमक रहा था। सबसे पहले मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधे लगाए। उनके संग मौजूद राज्यमंत्री गुलाब देवी, बल्देव सिंह औलख, सांसद सत्यपाल सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, नगर पालिकाध्यक्ष इंदुरानी ने पौधे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कक्षाओं का निरीक्षण किया।  वह सबसे पहले पांचवीं कक्षा  में पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक वंदना वार्ष्णेय बच्चों की पढ़ा रहीं थीं। उनकी कक्षा में मौजूद नेमवती से मुख्यमंत्री ने पूछा- शिक्षक पढ़ाती हैं। नेमवती ने सहज भाव से कहा-अच्छा पढ़ातीं हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली कक्षा में भी पहुंचे। पहली कक्षा में नन्हें मुन्ने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए  मुख्यमंत्री ने पूछा-बच्चों क्या खाया। फिर उन्होंने यह भी कहा कि खूब पढ़ो और आगे बढ़ो। इससे पहले दूसरी कक्षा में मुख्यमंत्री ने शिक्षक की ओर मुखातिब होकर कहा- इन्हें खूब पढ़ाओ और कामयाब बनाओ। इस दौरान जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed